रोहिणी: बुध विहार में 310 ग्राम हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार, ड्रग नेटवर्क की जांच तेज
बुध विहार पुलिस ने गश्त के दौरान 27 वर्षीय विशाल को 310 ग्राम अवैध हेरोइन, रॉयल एनफील्ड और दो आईफोन सहित दबोचा। आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज, पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी।