मदनपुर: मुंबई में हादसा: महुआवा के उदित दास की दर्दनाक मौत, घर पहुंचकर जिला परिषद सदस्य ने दी सांत्वना
मदनपुर प्रखंड के महुआवा निवासी रामदेनी राम के 35 वर्षीय पुत्र उदित दास की मुंबई में एक दुर्घटना में दर्दनाक निधन की खबर से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। शनिवार सुबह जिला परिषद सदस्य शंकर यादवेंदु मृतक के घर पहुंचे और शोकाकुल परिजनों से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि उदित दास के असमय निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक अपने पीछे