हनुमानगढ़: जंक्शन में 36.14 ग्राम हेरोइन चिट्टा नशा सहित युवक को गिरफ्तार, ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत पुलिस ने की कार्रवाई
हनुमानगढ़ जंक्शन पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को 36.14 ग्राम हेरोइन चिट्टा नशा सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी युवक के खिलाफ हनुमानगढ़ जंक्शन थाना में एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। जिला पुलिस अधीक्षक बी आदित्य के निर्देशन में चलाई जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने इस बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है।