परिहार: धनतेरस पर बाजार में दीयों की चमक, झालरों की जगमगाहट; सजावट से गुलजार संसार
धनतेरस को लेकर बाजार रंग-बिरंगे सामानों से सजकर तैयार है। मिट्टी के दीये, आकर्षक मोमबत्तियां, रंगीन झालर, इलेक्ट्रिक लाइट, लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां, पूजा थाली, कलश, धूप-अगरबत्ती और सजावटी सामान दुकानों की शोभा बढ़ा रहे हैं। कहीं पारंपरिक मिट्टी के दीये आकर्षण का केंद्र हैं, तो कहीं आधुनिक डिजाइन की लाइटें लोगों का ध्यान खींच रही हैं। घरों को रोशन करने से ले