सिंगरौली: नगर निगम की टीम ने बस स्टैंड सहित आस-पास की सड़कों से हटाया अवैध अतिक्रमण, सब्जी, फल एवं चाट विक्रेताओं को किया गया शिफ्ट
नगर पालिक निगम सिंगरौली द्वारा निगम के क्षेत्र अंतर्गत अवैध अतिक्रमण पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। जिला मुख्यालय के वैढ़न बस स्टैण्ड सहित आस-पास के इलाकों में शनिवार को अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया। नगर निगम अमले द्वारा बस स्टैण्ड, पोस्ट आफिस रोड, काली मंदिर रोड, शारदा लॉज के सामने सड़कों पर किये गये अवैध अतिक्रण पर कार्यवाही करते हुये पूरे इलाके को अतिक्रमणमुक्त कर जप्ती की कार्यवाही की गयी। निगमायुक्त दया किशन शर्मा की अगुवाई में पुरानी सब्जी मंडी के पास बेतरतीब सब्जी की दुकानों को पुराने चीर घर के सामने बने मार्केट में शिफ्ट किया गया।