खलीलाबाद: पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने शहर कोतवाली का किया निरीक्षण, कमियां मिलने पर सुधारने के लिए दिए निर्देश
पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने खलीलाबाद शहर कोतवाली का शनिवार की दोपहर 2:00 बजे किया निरीक्षण। निरीक्षण के दौरान कोतवाली परिसर में साफ सफाई व मेस, महिला हेल्प डेस्क, विवेचना कक्ष व कोतवाली में निर्माणाधीन शिव मंदिर का निरीक्षण कर संबंधित को दिए आवश्यक दिशा निर्देश। वहीं एसपी ने शहर कोतवाल को परिसर में फूल पत्ती लगवाने व साफ सफाई के दिए निर्देश।