रायबरेली: गोझरी गांव में अवैध रूप से कच्ची शराब बनाते हुए भट्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, लोगों ने की कार्रवाई की मांग
Raebareli, Raebareli | Sep 28, 2026
27 सितंबर रविवार की रात्रि10 बजे सोशल मीडिया पर कच्ची शराब बनाने की भट्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जिस पर लोगों के द्वारा पुलिस अथवा आबकारी विभाग की कार्यवाही पर सवाल उठाया है।वीडियो वायरल करने वाले व्यक्ति के द्वारा बताया गया है,कि क्षेत्र मे कई गांव मे लगातार अवैध शराब की भट्ठियां धधक रही है।पुलिस सिर्फ कार्यवाही के नाम पर खानापूर्ति कर रही है।