घाघरा: ऑल बॉक्साइट माइन्स जनाधिकार संघर्ष समिति की बैठक घाघरा संगम बैंक्विट हॉल में आयोजित
Ghaghra, Gumla | Apr 12, 2025 घाघरा संगम बैंक्विट हॉल में ऑल बॉक्साइट माइन्स जनाधिकार संघर्ष समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुनः आंदोलन को धारदार बनाने को लेकर कई चर्चा की गई। बैठक में बताया गया कि हिंडालको कंपनी द्वारा समिति से बैठक कर मूलभूत सुविधाओं पर चर्चा की जानी थी। लेकिन किसी भी तरह की कोई सकारात्मक पहल कंपनी द्वारा नहीं की गई।