बखरी: राटन पंचायत की जन समस्याओं के निदान के लिए लोजपा नेताओं ने गन्ना उद्योग मंत्री को ज्ञापन सौंपा
राटन पंचायत के विभिन्न जन समस्याओं के निदान हेतु लोजपा नेता ने गन्ना उद्योग मंत्री संजय पासवान को ज्ञापन सोपा है। लोजपा प्रखंड अध्यक्ष पंकज पासवान ने बताया कि बगरस से बभैन तक सड़क पूरी तरह जर्जर है। और जगह-जगह जल जमाव से लोगों का आना जाना कठिनाइयां भरा है। इस सड़क के निर्माण हेतु मंत्री जी से गुहार लगाई गई है।