कन्नौज: पट्टी गांव में फूंका गया पाकिस्तान का पुतला, पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ लगे नारे
कन्नौज के पट्टी गांव में आतंकवाद और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारों के साथ विरोध प्रदर्शन हुआ। पूर्व सैनिक देवेंद्र श्रीवास्तव की अगुवाई में ग्रामीणों के द्वारा सड़क पर पाकिस्तान का पुतला फूंका गया है। ग्रामीणों में पहलगांव हमले का आक्रोश तो था ही साथ ही भारत के द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई की खुशी भी दिखी। गुरुवार को पट्टी गांव में यह पुतला फूंक कर विरोध किया।