कन्नौज: उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के कर्मियों ने बगिया गांव में जागरूकता कैंप लगाया
सरकार के द्वारा तीन बैंकों के नाम समायोजित कर बनाए गए उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक को लेकर जागरूकता फैलाई जा रही है। गुरुवार को कन्नौज के बगिया गांव पहुंचे बैंक से जुड़े कर्मचारियों के द्वारा कैंप आयोजित किया गया। कैंप के माध्यम से लोगों को बैंक के नए नाम से अवगत कराया जा रहा है। सरकार की योजनाओं के बारे में भी बताया जा रहा है।