कन्नौज: Rs ग्लोबल स्कूल के पास गाली-गलौज और मारपीट करने वाले 3 आरोपियों पर दर्ज हुआ मुकदमा
कन्नौज सदर कोतवाली क्षेत्र के गोल कुआं निवासी संजीव कुमार के साथ मारपीट के मामले में आरोपी तीन व्यक्तियों के ऊपर मुकदमा दर्ज किया गया है। मार्च माह में मारपीट करने की घटना में यह कार्यवाही हुई है। दिलीप यादव और 2 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।