रूपवास: रूपवास में आयोजित विशेष लोक अदालत में चेक बाउंस के 7 मामलों का आपसी समझौते से हुआ निस्तारण
राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, भरतपुर के निर्देशानुसार शनिवार को ताल्लुका विधिक सेवा समिति, रूपवास की ओर से एनआई एक्ट (चेक अनादरण) से संबंधित मामलों के त्वरित निस्तारण के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया।