लखीसराय: जनजातीय बहुल गांव में औषधीय व बागबानी खेती को बढ़ावा, सूरजगढ़ा में 23 किसानों ने इसमें दिखाई रुचि
शनिवार को सूरजगढ़ा प्रखंड के बरियारपुर पंचायत अंतर्गत जनजाति बहुल गांव दुग्धम, हदहदीया और हनुमान स्थान में किसानों के साथ औषधीय एवं बागवानी फसलों की खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जागरूकता एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया.अपराह्न 4:30 बजे प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी दी गई. यहां कुल 23 किसानों ने औषधीय वह बागवानी खेती में रूचि दिखाई.