भीलवाड़ा: भीषण गर्मी में विकास कार्यों की मॉनिटरिंग में जुटे विधायक कोठारी, दो दिनों तक न्यास की विभिन्न परियोजनाओं का निरीक्षण
भीलवाड़ा। शहर विधायक अशोक कोठारी लगातार शहर के विकास कार्यों की मॉनिटरिंग में सक्रिय नजर आ रहे हैं। जनहित से जुड़े कार्यों को गति देने के उद्देश्य से विधायक कोठारी ने लगातार दो दिनों तक नगर विकास न्यास की विभिन्न निर्माणाधीन परियोजनाओं का मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।