मूंडवा: अड़वड़ गांव के निकट डंपर की चपेट में आने से एक बालक की मौत
Mundwa, Nagaur | Dec 8, 2024 नागौर जिले के कुचेरा थाना क्षेत्र के अड़वड़ गांव के निकट रविवार को डंपर की चपेट में आने से एक बालक की मौत हो गई। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की मौके पर भारी भीड़ लग गई। वहीं हादसे की जानकारी मिलते ही कुचेरा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कुचेरा के राजकीय चिकित्सालय के मोर्चरी में रखवाया।