मूंडवा: अड़वड़ गांव में डंपर की चपेट में आने से एक बालक की मौत, आज शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सुपुर्द किया गया
Mundwa, Nagaur | Dec 9, 2024 नागौर जिले के कुचेरा थाना क्षेत्र के अड़वड़ गांव में रविवार को डंपर की चपेट में आने से एक बालक की मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद शव को कुचेरा के राजकीय चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया। वहीं आज सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सुपुर्द किया गया। वहीं पोस्मार्टम के दौरान बड़ी संख्या में अस्पताल में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।