खैरथल जिला निर्वाचन अधिकारी डॉक्टर आर्तिका शुक्ला ने बुधवार शाम 6:00 बजे बताया कि जिले में कुल 789618 गणना प्रपत्रों में से 772229 से अधिक प्रपत्र ECI नेट पर सफलतापूर्वक अपलोड किया जा चुके हैं। यह 99.05% उपलब्धि निर्धारित समय सीमा से पहले हासिल की गई है। किशनगढ़ बास विधानसभा में 100% डिजिटाइजेशन कार्य पूरा हो चुका है यह जिले में सबसे ज्यादा है।