मंझनपुर: जिला निर्वाचन अधिकारी ने पुलिस अधीक्षक के साथ मतगणना स्थल ओसा नवीन मंडी का किया निरीक्षण, 4 जून को होगा मतगणना
जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा पुलिस अधीक्षक के साथ कल दिनांक 04 जून को होने वाली मतगणना की तैयारियों का जायजा लेने के लिए मतगणना स्थल नवीन मण्डी ओसा परिसर का भ्रमण एवं निरीक्षण किया गया। मतगणना स्थल पर जाने के लिये पुलिस कर्मियों, मतगणना कर्मियों एवं अभिकर्ताओं के लिये बने प्रवेश द्वारों पर समुचित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित किए गए हैं।