मंझनपुर: मंझनपुर स्थित पुलिस कार्यालय में एसपी की अध्यक्षता में जनसुनवाई का हुआ आयोजन, 30 से अधिक शिकायती पत्र प्राप्त
कौशाम्बी जिले के मंझनपुर स्थित पुलिस कार्यालय में सोमवार को एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान मंझनपुर, महेवाघाट, पश्चिम शरीरा, सराय अकिल समेत विभिन्न थाना क्षेत्र से पहुंचे पीड़ितों ने एसपी को अपनी समस्याएं बताई मौके से कई शिकायतों का एसपी ने निस्तारण कर दिया है।