मंझनपुर: कौशांबी मे एक्ज़िट पोल VS विपक्ष, नतीजो से पहले बदले सत्ता व विपक्ष के नेताओ के सुर
देश के चुनाव में रुझान सामने आने के बाद कौशाम्बी में सत्ताधारी दल व विपक्ष के नेताओं के बोल बदल गए हैं। विपक्ष के नेताओं का कहना है कि यह रुझान सरकार को खुश करने वाला रुझान है, जबकि जनता ने सत्ता के खिलाफ वोट किया है। अब यह बात अलग है कि अफसर इस रुझान को सही साबित करने के लिए अपना कारनामा करें। सत्ताधारी दल के नेता का कहना है कि विपक्ष अब हताश और परेशान हैं।