आरा: बिलौटी के समीप बेटी के स्कूल से मीटिंग अटेंड कर घर लौट रहे पति-पत्नी की बाइक में ट्रक ने मारी टक्कर, पति की मौके पर मौत,
Arrah, Bhojpur | Oct 31, 2026 ट्रक और मोटरसाइकिल के बीच हुई जोरदार टक्कर में बाइक सवार पति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। घटना बिलौटी तालाब के पास की बताई जा रही है। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। मृतक की पहचान शाहपुर थाना क्षेत्र के पांडेपुर गांव निवासी स्वर्गीय हृदयनंद पांडेय के 45 वर्षीय पुत्र सुजीत कुमार पांडेय के रूप में हुई है।