योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का आज हरिद्वार में होगा अंतिम संस्कार, चंडी घाट पर तैयारियां शुरू
हरिद्वार। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का आज शनिवार को हरिद्वार के चंडी घाट स्थित नीलधारा गंगा तट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा। 91 वर्षीय सावित्री देवी का शुक्रवार को उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल स्थित पैतृक गांव पंचूर में निधन हो गया था।
माता के अंतिम संस्कार को लेकर हरिद्वार के चंडी घाट पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। श्मशान घाट पर व्यवस्थाएं की जा रही हैं। सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर भी प्रशासन अलर्ट है।
पैतृक गांव पंचूर से पार्थिव शरीर की अंतिम यात्रा हरिद्वार के लिए रवाना हो चुकी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी अपनी माता को अंतिम विदाई देने के लिए चंडी घाट पहुंचेंगे।
अंतिम संस्कार में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कई वरिष्ठ नेताओं, मंत्रियों और साधु-संतों के शामिल होने की संभावना है।
हरिद्वार स्तम्भ | वासुदेव राजपूत
#YogiAdityanath #SavitriDevi #योगीआदित्यनाथ #मातासावित्रीदेवी #अंतिमसंस्कार #चंडीघाट #हरिद्वार #नीलधारा #गंगा_तट #उत्तराखंड #उत्तरप्रदेश #BreakingNews #HaridwarNews #UttarakhandNews #UPNews #HaridwarStambh #VasudevRajput #साधुसंत #श्रद्धांजलि #LatestNews #योगीआदित्यनाथ #चंडीघाट #हरिद्वार #BreakingNews #HaridwarStambh