कुचायकोट: विशम्भरपुर पुलिस ने 1293 लीटर ज़ब्त शराब को कुचायकोट थाना के बलथरी चेकपोस्ट पर किया विनष्टीकरण
गोपालगंज जिला के विशम्भरपुर पुलिस कुचायकोट के बलथरी चेकपोस्ट पर ला कर शराब तस्करी में जप्त 1293 लीटर शराब को विनष्टीकरण कर दिया है। जिसकी जानकारी विशम्भरपुर थाना प्रशासन के द्वारा आज बृहस्पतिवार को शाम 6 बजे दी गई। पुलिस ने यह कार्रवाई मजिस्ट्रेट के उपस्थिति में अपने वरीय अधिकारी के आदेश के आलोक में की।