दतिया नगर: SDOP दतिया ने मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों से किया जनसंवाद, आपातकालीन सहायता नंबर साझा किए
एसडीओपी दतिया श्रीमती आकांक्षा जैन एवं थाना प्रभारी कोतवाली द्वारा मेडिकल कॉलेज के स्टूडेंट्स एवं फॉरेंसिक विभाग के विद्यार्थियों के साथ बैठक आयोजित कर जनसंवाद किया गया। बैठक के दौरान विद्यार्थियों को आपातकालीन सहायता हेतु डायल-112 एवं अन्य महत्वपूर्ण कंट्रोलिंग नंबर उपलब्ध कराए गए तथा किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें ।