नौगांव: हरपालपुर में पान मसाला गोदाम पर छापा, 55 बोरियां माल व 250 बंडल सामग्री जब्त, 4 नमूने भोपाल भेजे
कलेक्टर मृणाल मीणा के निर्देशन में बुधवार सुबह करीब 11 बजे हरपालपुर में पान मसाला गोदाम पर प्रशासन ने कार्रवाई की। नौगांव एसडीएम द्वारा गठित संयुक्त जांच दल ने वार्ड क्रमांक-2 स्थित गोदाम में पहुंचकर जांच की। कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग ने पान मसाले के चार नमूने एकत्रित कर जांच के लिए भोपाल स्थित प्रयोगशाला भेजे हैं। गोदाम संचालक अवधेश यादव के परिस