सरधना: मेरठ रोड पर रक्तदान शिविर का आयोजन, लोगों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान, दर्जनों युवाओं ने लिया हिस्सा
सरधना,सामाजिक सेवा और मानवता की मिसाल पेश करते हुए सरधना में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जीवन दान चैरिटेबल ब्लड सेंटर, बागपत रोड, मेरठ के सहयोग से सरधना बिजलीघर के पास कार्यक्रम आयोजक शाहरुख आरिफ (बंटी) के कार्यालय पर किया गया आयोजित शिविर में नगर के युवाओं और सम्मानित नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वेच्छा से रक्तदान किया।