प्रतापगढ़: चौबेपुर गांव में गंगा स्नान करने गए किशोर की डूबने से हुई मौत, घर पर मचा कोहराम
मानधाता थाना क्षेत्र के चौवेपुर गांव के अंश मिश्रा 16 वर्ष पुत्र महेश चंद्र मिश्र एडवोकेट शुक्रवार को कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान हेतु प्रयागराज गये हुए थे। वहीं पर स्नान करते समय डूब गए। अंश मिश्रा माता-पिता की इकलौती संतान थी।जो इस समय क्रिकेट एसोसिएट प्रयागराज में पढ़ रहा था।शांति पुरम प्रयागराज से अपने तीन साथियों के साथ सुबह गंगा स्नान करने गया था।