महनार: दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत पर महनार मदन चौक पर कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया
दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिले प्रचंड बहुमत पर महनार में भाजपा नेता दिलीप कुमार सिंह के नेतृत्व में जश्न मनाया गया। शनिवार की शाम करीब 7 बजे भाजपा कार्यकर्ताओं ने महनार मदन चौक जमकर पटाखे फोड़े एवं कार्यकर्ताओं के बीच मिठाइयां बांटी और एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर बधाई दी।