महनार: लोदीपुर गांव में मेले में आए युवक की पिटाई कर हत्या
महनार थाना के अब्दुल्ला चौक ओपी क्षेत्र अंतर्गत लोदीपुर गांव में सोमवार की रात करीब 8 बजे मेला देखने आए एक युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई मृतक की पहचान समस्तीपुर जिले के पटोरी थाना क्षेत्र के तारा धमाल गांव निवासी मिथिलेश राय का पुत्र नीरज कुमार बताया गया।घटना को लेकर बताया गया कि लोदीपुर गांव में सरस्वती पूजा के अवसर पर आयोजित मेला देखने आया था।