महनार: स्टेशन रोड पचमुहा पुल के पास अनियंत्रित स्कॉर्पियो पलटी, एक व्यक्ति घायल; गाड़ी क्षतिग्रस्त
महनार थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड पचमुहा पुल से आगे एक स्कोर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क साइड पलट गई।इस घटना में स्कॉर्पियो सवार एक व्यक्ति जख्मी हो गया जिसे डायल 112 ने इलाज के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पंहुचाया।वही इस घटना में झारखण्ड नंबर स्कोर्पियो गाड़ी पूरी तरफ छतिग्रस्त हो गया।यह घटना शुक्रवार की तरके सुबह 3 से 4 बजे की बताई गई है।