महनार: बघनोचा में मंदिर की रजत जयंती मनाई गई, स्थापना के 25 साल पूरे हुए
मां मोक्षदायिनी सभी तरह की मनोकामना पूरी करती है, यह मंदिर महनार की जागृत मंदिर है। यहां से कोई भी निराश नहीं लौटा है, सभी की मनोकामना पूरी हुई है। उक्त जानकारी मंदिर के संस्थापक आनंद किशोर दीपक ने दी।मंगलवार को दिन के करीब 3 बजे उन्होंने बताया कि आज मंदिर स्थापना का 25 वर्ष पूरा हो गया है, इसलिए आज मंदिर का रजत जयंती मनाया जा रहा है।