महनार: थाना मोड़ के पास बिहार अनुसूचित जनजाति लोहार युवा मोर्चा की बैठक आयोजित
महनार बाजार के थाना मोड़ के समीप सोमवार को अनुसूचित जन जाती लोहार युवा मोर्चा की बैठक आयोजित की गई।बैठक की अध्यक्षता शंकर शर्मा ने किया जबकि संचालक सुनील कुमार शर्मा ने किया।बैठक को संबोधित करते हुए संयोजक सुनील कुमार शर्मा ने कहा कि आगामी 9 फरवरी को समय 10 बजे से हाजीपुर के ऐतिहासिक गांधी आश्रम में बिहार अनुसूचित जनजाति लोहार युवा मोर्चा सम्मेलन है।