तरबगंज: जमीन पर जबरन कब्जेदारी को लेकर हुई मारपीट मामले में उमरी बेगमगंज पुलिस ने 9 लोगों के खिलाफ मुकदमा किया दर्ज
सनौली मोहम्मदपुर में जमीन पर कबजेदारी को लेकर हुई मारपीट मामले में पीड़ित की तहरीर पर उमरी बेगमगंज पुलिस में नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र प्रताप राय ने गुरुवार को बताया की नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उचित कार्रवाई की जा रही है।