तरबगंज: विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर अशोकपुर में आयोजित हुई गोष्ठी, शिक्षा को बढ़ावा देने पर दिया गया जोर
वजीरगंज के अशोकपुर में विश्व बालश्रम निषेध दिवस पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में वक्ताओं ने बालश्रम को अभिशाप बताते हुए शिक्षा से समाधान सम्भव होना बताया। इस अवसर पर शान्ती फाउंडेशन ने विद्या दान महादान अभियान कार्यक्रम की शुरुवात की। मुख्य अतिथि नेपाल के उमेश कुमार यादव तथा समन्वयक यूनीसेफ के ब्लॉक समन्वयक कृपा शंकर रहे।