तरबगंज: चूल्हे से छिटकी चिंगारी से भड़की आग 9लोगों की गृहस्थी स्वाहा,वज़ीरगंज के रमचेरापुर की घटना
वजीरगंज थानाक्षेत्र के रमचेरापुर तिवारी पुरवा में बुधवार दोपहर को खाना बनाते समय चूल्हे से छिटकी चिंगारी से लगी आग की चपेट में आकर 4लोगों की गृहस्थी समेत 9 लोगों का घर जल कर राख हो गया। फायरबिग्रेड कर्मियों ने ग्रामीणों संग मिलकर आग को काबू किया। बुधवार दोपहर को रामराज तिवारी के घर में खाना बनाते समय छिटकी चिंगारी से फूस के घर में आग लग गयी।