तरबगंज: नवविवाहिता को आल्टो कार के लिए मारपीट कर घर से निकाला,पति समेत 9 लोगों पर वजीरगंज थाने में दर्ज हुवा मुकदमा
वज़ीरगंज थानाक्षेत्र के भटपुरवा निवासिनी शिवानी सिंह पुत्री कुंवर बहादुर सिंह ने अयोध्या जिले के शहादतगंज थानाक्षेत्र के सलारपुर निवासी पति समेत नौ लोगों के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया है। दर्ज मामले के अनुसार उसकी शादी 27 जनवरी को व अजित सिंह के साथ हुई थी। मायके वालों ने अपनी क्षमता के अनुसार दान दहेज भी दिया था।