तरबगंज: जमीन पर जबरन कब्जेदारी को लेकर मारपीट,पीड़ितों ने थाने पर लगाई न्याय की गुहार
सोनौली मोहम्मदपुर के बच्ची माझा निवासी गुड्डा पत्नी फक्कड़ उर्फ रामजीत, मीना पत्नी चन्द्रिका, सुघरा पत्नी लाला व जवंता पत्नी बेचवा ने संयुक्त रूप से थाने पर तहरीर दी है। आरोप है कि गांव के कुछ लोगो से उनका जमीन का विवाद था। विवाद को खतम करने को लेकर पुलिस प्रशासन के मौजूदगी में जमीन का सीमांकन कर निशान देही के लिए पत्थर भी गाड़े गये थे।