गुना नगर: पुराने कलेक्ट्रेट के पोस्ट ऑफिस में हुई चोरी का सामान युवराज क्लब के पास मिला, पुलिस कर रही जांच
गुना में पुराना कलेक्ट्रेट स्थित पोस्ट ऑफिस में होली पर चोरी हुई थी। 20 मार्च को युवराज क्लब के पास एक कट्टे में चोरी गया सीपीयू मिला है। उप डाकपाल प्रमोद कुमार ने कहा, युवराज क्लब के पास एक होटल के पीछे प्लास्टिक का कट्टा पड़ा मिला। पुलिस को सूचना दी, पुलिस ने मौके पर जांच की है। कैंट थाना प्रभारी ने कहा, सीपीयू मिलने की जानकारी लगी है जांच कर रहे हैं।