शिकारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से एक नाबालिग का अपहरण कर लिया गया है। मामले में नाबालिग के पिता ने शिकारपुर थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। जिसमें अपने पड़ोसी नाथू महतो, आशा देवी, संतोष महतो, अशोक महतो, सुनैना देवी एवं सावित्री देवी को आरोपित किया है। आरोप है कि उक्त तीनों आरोपित महिलाएं अक्सर उसके घर पर आती थी और उसकी पुत्री को टहलने के लिए ले जाती थी।