कैराना: कांधला में एक महिला संदिग्ध परिस्थितियों में बच्चे समेत लापता, पति ने पुलिस से बरामदगी की गुहार लगाई
Kairana, Shamli | Aug 23, 2026 कांधला निवासी व्यक्ति ने थाने पहुंचकर तहरीर दी है। रविवार दोपहर करीब तीन बजे पीड़ित ने बताया कि उसके पांच बच्चे हैं। उसकी पत्नी घर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। साथ में एक बच्चे को भी ले गई है। आसपास में काफी तलाश किया गया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका है। परिवार में अनहोनी की आशंका भी बनी हुई है। पीड़ित ने पुलिस से सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई।