किशनगंज: रानी बड़ोद के आंगनबाड़ी केंद्रों पर मनाया गया राष्ट्रीय पोषण माह
राष्ट्रीय पोषण माह के तहत रानीबड़ोद के आंगनबाड़ी केंद्रों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान खाद्य श्रृंखला, रंगोली और गोद भराई कार्यक्रम हुए। सेसमें वर्कशॉप इंडिया ट्रस्ट के फील्ड कोऑर्डिनेटर बलराम मेहता सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने गर्भवती, धात्री महिलाओं तथा 3 से 6 वर्ष के बच्चों के अभिभावकों को संतुलित एवं पोषणयुक्त आहार की जानकारी दी।