सागर नगर: मकरोनिया थाना क्षेत्र में शासकीय कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज
नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों को क्षेत्र में सफाई नहीं करने देने और काम करने पर जान से मारने की धमकी देने साथ ही महिला सफाईकर्मी के साथ धक्का मुक्की करने की शिकायत मकरोनिया थाना में पहुंची। जिसके बाद पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा और मारपीट कर जानसे मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।