सागर नगर: युवती ने सेना के जवानों पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया, थाने में शिकायत के बाद भी पुलिस रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही
बहेरिया थाना क्षेत्र में रहने वाली युवती ने सेना के दो जवानों पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है।युवती ने कहा कि जवान घर पानी लेने आए थे जिसके बाद उन्होंने मेरे साथ छेड़छाड़ की। मामले की शिकायत करने बहेरिया थाने गए तो वहां सुनवाई नहीं हुई। युवती ने एडिशनल एसपी कार्यालय पहुंचकर मामले की शिकायत की है। युवती ने दोषियों पर कार्यवाही की मांग की है।