मुरहू: रेवा गांव निवासी भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष का एक बैल चोरी, थाने में आवेदन दिया
Murhu, Khunti | Mar 24, 2025 खूंटी सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत रेवा गांव निवासी भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश महतो के एक बैल की चोरी अज्ञात चोरों ने कर ली। राजेश महतो के अनुसार बैल की कीमत लगभग 45 हजार रुपए थी। उन्होंने बताया कि इससे छह महीना पूर्व भी अज्ञात चोरों के द्वारा इसी बैल के जोड़े को चुरा लिया गया था। इस संबंध में उन्होंने थाने में लिखित शिकायत की है।