बलिया: विश्व रक्तदाता दिवस पर जिला अस्पताल में इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी द्वारा रक्तदान शिविर का किया गया आयोजन
Ballia, Ballia | Jun 14, 2025 विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी द्वारा शनिवार को दोपहर करीब 12 बजे जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य चिकित्साधिकारी व रेड क्रॉस उपाध्यक्ष डॉ. संजीव वर्मन और मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुजीत यादव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।