अधौरा: राजकीय अनुसूचित जनजाति आवासीय विद्यालय सेमरा में 8 बच्चों की तबीयत बिगड़ी, सदर अस्पताल में इलाज जारी
Adhaura, Kaimur | Apr 16, 2025 राजकीय अनुसूचित जनजाति आवासीय विद्यालय सेमरा में आठ बच्चों का अचानक तबीयत बिगड़ गई। यह घटना मंगलवार की रात लगभग 10 बजे की बताई गई। अधौरा थाना क्षेत्र के बघौता गांव के प्रवीण कुमार,कान्हा नार गांव के मोहित सिंह,सुनील सिंह,देवरी गांव के पवन कुमार,संदीप कुमार,तथा चैनपुर थाना क्षेत्र के झरिया गांव के रितेश कुमार, विमलेश कुमार और महुली गांव के रविंद्र कुमार है।