अधौरा: बड़गांव खुर्द गांव में तेज आंधी तूफान के कारण विशाल पेड़ गिरने से 24 घंटे तक बिजली बाधित रही
Adhaura, Kaimur | Apr 11, 2025 अधौरा के बड़ागांव खुर्द गांव में तेज आंधी तूफान के कारण विशाल पेड़ गिरने से 24 घंटे तक बिजली बाधित रहा। आज शुक्रवार को वहां 2 बजे पहुंच गया तो स्थानीय लोगों ने बताया कि गुरुवार की देर रात करीब 10 बजे तेज हवा के साथ आंधी तूफान आया। उसमें एक आवला का विशाल वृक्ष जड़ से उखाड़ कर गिर गया। जिससे खपरैल के घर को काफी नुकसान भी हुआ और भी घरों का नुकसान हुआ है।