अधौरा: अधौरा जिला परिषद की भूमि में बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण उनके जयंती पर किया गया
Adhaura, Kaimur | Apr 14, 2025 आज सोमवार को अधौरा प्रखंड मुख्यालय स्थित जिला परिषद की भूमि में 11 बजे बाबा भीमराव अंबेडकर की लगभग 10 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया गया है। वही कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत समिति सदस्य मुन्ना राम संचालन रविंद्र राम उर्फ पगला के द्वारा किया गया। इस पर वक्ताओं ने विश्व विजेता भारतीय संविधान के शिल्पकार बाबा भीमराव अंबेडकर की जीवनी पर प्रकाश डाला गया है।