अधौरा: अधौरा में शौच करने जा रही एक महिला पत्थर पर गिरकर घायल, सदर अस्पताल में इलाज जारी
Adhaura, Kaimur | Apr 13, 2025 अधौरा में शौच करने जा रही एक महिला पत्थर पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। यह घटना रविवार की सुबह लगभग 3 की बताई गई। जो महिला अधौरा थाना क्षेत्र के अधौरा गांव के मोहन प्रसाद की 46 वर्षीय पत्नी प्रमिला देवी बताई गई है। जहां परिजनों ने बताया कि महिला शौच करने गई हुई थी। तभी अचानक पत्थर पर गिरकर वह गंभीर रूप से घायल हो गई। सदर में घायल महिला का इलाज चल रहा है।